Loading...

अब हाई वोल्टेज से टीवी, फ्रिज जले..तो आपको मिलेगा 10 गुना मुआवजा

(3 years ago   |   30 views)

Post Image
देहरादून: उत्तराखंड में वोल्टेज की वजह से टीवी-फ्रिज फूंकने की घटनाएं बेहद आम हैं। गाढ़ी कमाई से खरीदा गया सामान जब एक झटके में स्वाहा होता है तो दिल भी दुखता है, लेकिन अब आपके लिए एक राहत भरी खबर है। अगर वोल्टेज की वजह से आपका टीवी, फ्रिज या एयर कंडीशनर फूंका तो यूपीसीएल आपको मुआवजा देगा। कितना मुआवजा मिलेगा, ये भी बताते हैं। 43 इंच से अधिक के कलर टीवी, पूरी तरह ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, कम्प्यूटर, एयर कंडीश्नर, डिशवॉशर और 200 लीटर से अधिक का फ्रिज फूंकने पर 5000 रुपये तक मुआवजा मिलेगा। विद्युत नियामक आयोग ने हाल में इलेक्ट्रानिक उपकरण फूंकने पर मुआवजा बढ़ाया है। पहले ये अधिकतम पांच सौ रुपये था। इसी श्रेणी के छोटे या कम क्षमता के उपकरणों के फूंकने पर भी कम से कम एक हजार रुपये का मुआवजा तय किया गया है। इस तरह बिजली उपकरण फूंकने पर उपभोक्ताओं को एक हजार से पांच हजार रुपये तक मुआवजा मिलेगा। हालांकि इसके लिए आयोग की ओर से तय प्रक्रिया पूरी करनी होगी, बिल आदि भी दिखाने होंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories