Loading...

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो, लोग बोले, ऋषभ की याद में हुआ ये हाल

(3 years ago   |   66 views)

Post Image
उर्वशी रौतेला फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा पिछले कुछ समय से उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ ‘बॉस पार्टी’ में नजर आई थीं। उर्वशी ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि उर्वशी ने गत शुक्रवार को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह दोनों हाथों में खाली बोतल लेकर पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। वह ग्रीन और रेड कलर के साड़ी-ब्लाउज में नजर आ रही हैं, लेकिन उन्होंने साड़ी को स्कर्ट स्टाइल में बांधा हुआ है। उर्वशी ने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हाथों में भरकर चूड़ियां पहनी हुई हैं और बालों को खोल रखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के जरिए उर्वशी रौतेला ने बताया है कि उनका ये वीडियो यूट्यूब पर नंबर 1 पोजीशन पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी के इस वीडियो को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों ने उर्वशी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories