Loading...

टीम इंडिया के लिए नॉकआउट जैसा मैच आज, बारिश की आशंका

(3 years ago   |   69 views)

Post Image
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच हारने के बाद टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में अगर-मगर की स्थिति में आ गई है। इस कारण बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को एडिलेड में होने वाला सुपर-12 ग्रुप-2 मुकाबला काफी अहम हो गया है। इस मैच में जीत हासिल कर पर भारत के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश की राह काफी आसान होगी। वहीं, हार की स्थिति में बांग्लादेश लगभग बाहर हो जाएगा। इस मुकाबले के बाद बांग्लादेश का आखिरी मैच पाकिस्तान से है और भारत को जिम्बाब्वे से खेलना है। भारतीय टीम अगर बांग्लादेश से हार जाती है तो फिर उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। इस स्थिति में आखिरी मैच में जिम्बाब्वे पर जीत के बावजूद भारत के अधिकतम 6 अंक ही हो पाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान अगर अपने आखिरी दो मैच जीत लेता है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे। फिर बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को फायदा होगा। भारत की हार की स्थिति में बांग्लादेश के चांसेज भी काफी बढ़ जाएंगे। अगर वह भारत के बाद पाकिस्तान को भी हरा लेते है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे। इस सभी स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत के लिए यह मुकाबला एक तरीके से नॉकआउट सरीखा है। हार की स्थिति में भारत के लिए रास्ते काफी सीमित हो सकते हैं। वेदर फॉरकास्ट करने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर मुताबिक मैच के समय बारिश की आशंका 30 से 60 फीसदी तक है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में मौसम काफी तेजी से बदलता है। इसलिए आगे बारिश की आशंका ज्यादा भी हो सकती है और कम भी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories