Loading...

Twitter ब्लू टिक के लिए हर महीने 660 रुपए लेगा - कंपनी खरीदने के 5 दिन बाद मस्क बोले देने ही होंगे पैसे

(3 years ago   |   16 views)

Post Image
Twitter पर ब्लू टिक यानी वैरिफाइड अकाउंट्स के लिए यूजर को अब हर महीने 8 डॉलर (करीब 660 रुपए) देने होंगे। यह चार्ज सभी देशों में अलग-अलग होगा। Twitter खरीदने के पांच दिन बाद मंगलवार रात को एलन मस्क ने इसका ऐलान किया। हालांकि, उन्होंने इसका संकेत दो दिन पहले ही दे दिया था, जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मस्क 20 डॉलर (करीब 1,600 रुपए) वसूल सकते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि हमें कई तरह के बिलों का पेमेंट भी करना होगा। पूरी तरह से हम एडवर्टाइजर्स पर निर्भर नहीं रह सकते। 8 डॉलर का चार्ज कैसा रहेगा? उधर, ब्लू टिक पेड करने पर दुनियाभर से शिकायतें मिलने के बाद एलन मस्क ने साफ किया कि सभी शिकायतकर्ता, कृपया शिकायत करना जारी रखें, लेकिन आपको 8 डॉलर देना होगा। मस्क ने अपना बायो बदलकर Twitter Complaint Hotline Operator कर लिया है। 1. ब्लू टिक या वैरिफाइड एकाउंट्स के लिए अभी क्या स्थिति है। ये कैसे मिलता है? अभी कोई फीस नहीं ली जाती। यूजर्स के कंपनी द्वारा तय वैरिफिकेशन के बाद ब्लू टिक दिया जाता है। 2. अब क्या बदलेगा? Twitter पर ब्लू टिक के लिए यूजर को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। अब हर महीने 660 रुपए ( 8 डॉलर) देने होंगे। हालांकि, पेड सर्विस कब से लागू होगी। अभी यह तय नहीं है। 3. भारत, अमेरिका या अन्य कोई यूरोपीय देशों में फीस बराबर होगी? एलन मस्क ने कहा कि यह चार्ज सभी देशों में अलग-अलग हो सकता है। फीस उस देश की पर्चेजिंग पावर और कैपेसिटी पर निर्भर रहेगी। भारत में इसकी फीस कितनी होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि भारत में वैरिफाइड एकाउंट्स की फीस अमेरिका से कम होगी। 4. यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा? पेड सब्सक्रिप्शन लेने वालों को 5 तरह की सुविधाएं मिलेंगी। रिप्लाई मेंशन सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी। लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे। नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड्स देखने को मिलेंगे। इनके अलावा, इस फीचर की वजह से स्पैम पर लगाम लगेगी। अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो वे ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories