हल्द्वानी के चर्चित लाडली हत्याकांड का खुलासा करने वाले पुलिस अफसर बिपिन पंत गृह मंत्री पदक से सम्मानित
(3 years ago | 18 views)
उत्तराखंड में पहली बार डीएनए टेस्ट के माध्यम से बिंदुखत्ता में हुई दुराचार के बाद बहुचर्चित हत्याकांड की घटना का खुलासा तथा काठगोदाम की लाडली कांड का सफल रुप से विवेचना कर खुलासा करने वाले तत्कालिक प्रभारी निरीक्षक तथा चंपावत के क्षेत्राधिकारी बिपिन चंद्र पंत को केंद्रीय गृहमंत्री पदक के साथ पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने सम्मानित किया। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में विपिन चन्द्र पन्त, क्षेत्राधिकारी चम्पावत को अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु वर्ष 2018 में घोषित केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस तरह से विवेचना कर सफल घटना का अनावरण करने के लिए लोगों को इस तरह के अधिकारियों से सबक लेना चाहिए।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में श्री विपिन चन्द्र पन्त, क्षेत्राधिकारी चम्पावत को उत्कृष्ट अन्वेषण के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किये जाने का घोषणा की गयी थी । जिसके लिए विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया था जहां पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, ने एकता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून में श्री विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत को अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु घोषित केन्द्रीय गृहमंत्री पदक* से सम्मानित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंपावत देवेन्द्र पींचा ने विपिन चन्द्र पन्त, क्षेत्राधिकारी चम्पावत को उक्त सम्मान हेतु बधाई दी तथा भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत व लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।