अब पीआरडी जवानों को मिलेगा 300 दिन का रोजगार, मंत्री रेखा आर्य ने की घोषणा
(3 years ago | 52 views)
अब पीआरडी जवानों को 300 दिन का रोजगार मिलेगा। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे कैबिनेट में जल्द लाया जाएगा। विभाग में नौ हजार जवान हैं, जिनके विभिन्न विभागों में उनके तैनाती के रास्ते खुलेंगे। पीआरडी जवानों की सेवानिवृत्ति की आयु भी 50 से बढ़ाकर 60 वर्ष की जाएगी और महिला पीआरडी को मातृत्व अवकाश के लिए नियमावली संशोधित की जाएगी। यह बात मंत्री रेखा आर्य ने की।
पीआरडी जवानों की सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त धनराशि मिले इसके लिए उनके एक दिन के मानदेय में सरकार अंशदान जोड़कर एकमुश्त आर्थिक सहायता देगी। जल्द शासनादेश जारी किया जाएगा।