PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12वीं क़िस्त खातों में भेज दी गयी है । जानिए विस्तार से
(3 years ago | 52 views)
*PM Kisan Samman Nidhi Yojana*:
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 12वीं किस्त डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों के खाते में पहुंचाई है. हालांकि एक आंकड़े के मुताबिक करीब 2 करोड़ 62 लाख किसान अभी ऐसे हैं जिनके खाते में इस राशि की पहुंच अभी नहीं हुई.
जिन किसानों के खाते में PM Kisan Samman Nidhi Scheme के पैसे नहीं आए हैं वो ये जानकारी पढ़ेंगे तो उनको आसानी होगी क्योंकि आपको वो तरीके बताए जा रहे हैं जिससे आप अपनी 2000 रुपये की किस्त की जानकारी ले सकते हैं.
*इन तरीकों से करें संपर्क*
अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के 2000 रुपये नहीं आए हैं तो आपको अपने लेखपाल और या एग्रीकल्चर ऑफिसर से संपर्क करना होगा. अगर आपकी समस्या का समाधान होने से जुड़ी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो आप PM-KISAN Help Desk पर भी संपर्क कर सकते हैं जो कि हफ्चे में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक खुली रहती है.
अगर आपके खाते में अब तक 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इस स्थिति में आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबरों 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके इसके न आने की वजह को जान सकते हैं।