Loading...

टूटी सड़क देख भड़के सीएम धामी, लगाई अफसरों की क्लास

(3 years ago   |   103 views)

Post Image
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में कार्यों की हकीकत जानने के लिए खुद सड़क पर उतर आए लेकिन अपने इस भ्रमण के दौरान सड़कों की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस बीच उन्होंने नहर कवरिंग निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सभी कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी से समय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो उसके के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को करने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर शहर की जनता में एक अलग ही क्रेज देखा गया। हर कोई मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहा था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories