Loading...

चम्पावत जिले में 847 लाख से बनेंगी तीन मल्टीस्टोरी पार्किंग, 338 लाख रुपये हुए अवमुक्त

(3 years ago   |   28 views)

Post Image
चम्पावत। जिले में जल्द ही तीन मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण होगा। जिनमें से दो लोहाघाट व एक चम्पावत में बनेगी। इनके लिए शासन ने 847.08 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही 40 प्रतिशत धनराशि यानी कि 338.83 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत को एक मॉडल जिला बनाए जाने हेतु संकल्प लिया गया है, ताकि इसी मॉडल जिले के अनुरूप प्रदेश के अन्य जनपदों का भी विकास किया जा सके। जनपद चम्पावत जिला मॉडल जिले की ओर निरंतर अग्रसर है। जिले में विभिन्न स्तर पर लगातार नित नए विकास कार्य हो रहे हैं। डीएम नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया है कि जिले में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाए जाने हेतु विभिन्न स्थलों में पार्किग निर्माण हेतु जिला स्तर से भेजे गए प्रस्तावों पर शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा रही है। डीएम ने बताया कि शासन से जनपद चम्पावत अतर्गत नगरपालिका परिषद लोहाघाट में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 48.96 लाख रुपये, पर्यटक आवासगृह लोहाघाट परिसर में मल्टीस्टोरी पार्किग निर्माण हेतु 116.44 लाख व पर्यटक आवास गृह चम्पावत में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु 173.43 लाख रुपये, तीनों पार्किंग निर्माण हेतु कुल 338.83 लाख (तीन करोड़ अडतीस लाख तीरासी हजार) रुपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही कार्यदाई संस्था द्वारा निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories