सरकार से कर सकेंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की शिकायत - जानिए पूरी खबर
(3 years ago | 8 views)
सोशल मीडिया यूजर्स अब जल्द ही ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स की केंद्र सरकार से शिकायत कर सकेंगे। सरकार आने वाले 3 महीनों में एक ग्रीवांस कमेटी का गठन करने जा रही है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी।
इन कमेटियों को बनाने को लेकर पिछले साल से ही कवायद चल रही थी। IT मंत्रालय सोशल मीडिया कंपनियों से इस विषय पर कई बैठकें भी कर चुका है। बता दें कि कोरोना के दौरान ट्विटर ने सरकार की शिकायतों पर ये कहते हुए ध्यान देने से मना कर दिया कि उस पर भारत के कानून लागू नहीं होते।
कैसी होगी ये समिति-
सरकार की तरफ से बनाई जा रही इस समिति में एक अध्यक्ष और केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दो पूर्णकालिक सदस्य होंगे। इन सदस्यों में से एक पदेन सदस्य होगा और दो स्वतंत्र सदस्य होंगे। ग्रीवांस अधिकारी के डिसिजन से असंतुष्ट कोई भी व्यक्ति शिकायत अधिकारी से बातचीत होने के 30 दिनों के भीतर इस समिति के सामने अपील कर सकेगा।
सेंसिटव मामले की शिकायत पर 24 घंटे के अंदर होगा एक्शन
शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ग्रीवांस अपीलेट पैनल (GAP) का 90 दिनों के भीतर का गठन होगा। इसके बाद से यूजर्स अपनी शिकायतें दर्ज करवा पाएंगे। अगर पैनल के पास किसी सेंसटिव मामले पर शिकायत आती है तो टेक कंपनी को 24 घंटे के अंदर एक्शन लेना होगा।
अगर कंपनी को आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने के संबंध में शिकायत मिलती है तो प्राथमिक कार्रवाई 72 घंटे के भीतर करनी होगी। किसी अन्य तरह की शिकायत पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई करनी होगी, ताकि कंटेंट वायरल न हो सके।