Loading...

एशिया कप से किंग कोहली का पुनर्जन्म:12 मैच में 78.28 की औसत से 548 रन बनाए, सूर्या की चमक भी फीकी

(3 years ago   |   13 views)

Post Image
विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म हैं...उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया जाना चाहिए...भारतीय टीम में उनकी जगह नहीं बनती ... ये कुछ ऐसे स्टेटमेंट हैं जो दो महीने पहले तक सुर्खियों में बने हुए थे। इनके पीछे ठोस वजह भी थी। विराट करीब तीन साल कोई शतक नहीं जमा पाए थे। उनके शॉट बेजान साबित हो रहे थे और औसत-स्ट्राइक रेट में लगातार गिरावट आ रही थी। तभी शुरू होता है एशिया कप। यहां से विराट की किस्मत ने पलटी मारी। 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने 34 गेंद पर 35 रन की धीमी लेकिन मैच जिताऊ पारी खेल दी। हालांकि, भारतीय टीम आगे टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन बल्ले के साथ विराट की किस्मत लगातार चमकदार होती गई। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग मैच में उन्होंने शतक जड़ दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1020 दिन के बाद विराट ने कोई शतक जमाया था। फॉर्म में वापसी के लिहाज से कहा जा सकता है कि एशिया कप विराट कोहली के लिए दूसरे जन्म जैसा साबित हुआ। यहां से उनके बल्ले ने आग उगलने का जो सिलसिला शुरू किया वह ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भी जारी है। इस स्टोरी में आगे हम जानेंगे कि एशिया कप से लेकर अब तक किंग कोहली ने कैसा प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन को टी-20 रैंकिंग में दुनिया के टॉप-4 बल्लेबाजों में शामिल मोहम्मद रिजवान, सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम के बरअक्स रखकर भी देखेंगे। पहले विराट का टी-20 करियर रिकॉर्ड देख लेते हैं अब एशिया कप में उनके प्रदर्शन पर गौर कीजिए एशिया कप से अब तक औसत 78 से ऊपर विराट ने एशिया कप की शुरुआत से अब तक 12 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 548 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली का औसत 78.28 का रहा है। वहीं, स्ट्राइक रेट 143.45 का है। यानी इस दौरान विराट का औसत उनके करियर औसत से 48% ज्यादा है। वहीं स्ट्राइक रेट में भी इजाफा हुआ है। वर्ल्ड कप में आउट ही नहीं हो रहे विराट ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दो पारियां खेली हैं और दोनों में नॉटआउट रहे। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 82 रन की पारी कोई भी भारतीय फैन कभी नहीं भूल पाएगा। इस पारी में विराट ने अपने आखिरी 11 गेंदों पर 33 रन बनाए थे। इसकी बदौलत भारतीय टीम आखिरी 18 गेंदों पर 48 रन बनाने में सफल रही और पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया। इसके बाद विराट ने नीदरलैंड के खिलाफ 44 गेंद पर 62 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। एशिया कप से अब तक भारत के नंबर-1 बल्लेबाज विराट एशिया कप से अब तक भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार ने इस दौरान 13 मैचों में 439 रन बनाए हैं। विराट ने 78 से ऊपर की औसत से रन बनाए हैं तो सूर्या की औसत 43.90 की रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories