Loading...

7 महीने से बेहोश महिला ने बिटिया को जन्म दिया:आंखें खुलीं, लेकिन बोलती-समझती नहीं; नॉर्मल डिलीवरी से डॉक्टर हैरान

(3 years ago   |   16 views)

Post Image
23 साल की शाफिया। शादी के बाद सिर्फ कुछ दिन पति के साथ रह पाईं। करीब 7 महीने पहले एक्सीडेंट के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया। अब शाफिया एक बच्ची की मां हैं। हॉस्पिटल में एडमिट होने से मां बनने तक शाफिया के हिस्से में सिर्फ बेहोशी है। वह आंखें तो खोल पाती हैं, लेकिन बोलती-समझती कुछ नहीं। उनकी डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर के 22 साल के करियर में यह ऐसा पहला मामला है। हो सकता है आपको लगे कि ये तो चमत्कार है, लेकिन ऐसा है नहीं। इसके पीछे उन डॉक्टर्स की जी-तोड़ मेहनत है, जिन्होंने हर दिन शाफिया का ख्याल रखा। शाफिया के पति हैदर का इरादा मजबूत है, जो हर मुश्किल में पत्नी के साथ खड़े रहे। यही वजह है कि 7 महीने पहले जिस महिला के बचने की डॉक्टर्स को सिर्फ 10-15% उम्मीद थी, वह आज न सिर्फ जिंदा है बल्कि एक बेटी की मां भी है। हालांकि, शायद उसे पता भी नहीं है कि वह मां बन चुकी है। 20 अक्टूबर को शाफिया ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। रोड एक्सीडेंट के वक्त वह 40 दिन की प्रेग्नेंट थी। इलाज के बावजूद उसे पूरी तरह होश नहीं आया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories