Loading...

शाहरुख विवादों में फंसे तो प्रशांत को काम नहीं मिला:बैंक ने किश्तों के लिए चिपका दिया था घर के बाहर नोटिस

(3 years ago   |   12 views)

Post Image
स्टार्स के डुप्लीकेट्स पर सब हंसते हैं, कमेंट करते हैं, ताने भी कसते हैं लेकिन इस सब के पीछे उनके संघर्ष को कोई नहीं जानता। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही डुप्लीकेट यानी बॉडी डबल कलाकार प्रशांत वाल्दे से। प्रशांत 16 साल से शाहरुख खान के डुप्लीकेट हैं। खुद शाहरुख ने इन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया हुआ है। SRK के साथ प्रशांत 20 फिल्में और कोई 300 एड कर चुके हैं। मगर, ऊपर की ये दो लाइन पढ़कर प्रशांत की जिंदगी जितनी खूबसूरत लग रही है, वैसी है नहीं। इंजीनियरिंग छोड़ परिवार के खिलाफ जाकर वो डांसर बने। मुंबई में बड़ा स्ट्रगल किया। शाहरुख तक पहुंचने के लिए कई पापड़ बेलने पड़े। कभी एक दिन के बच्चे को हॉस्पिटल में छोड़कर काम पर जाना पड़ा। कभी पानी से बिस्किट खाकर दिन गुजारे। फाइनेंशियल क्राइसिस ऐसा आया कि पत्नी डिप्रेशन में चली गई और आज भी नींद की गोलियां खाती हैं। 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम में पहली बार प्रशांत शाहरुख के बॉडी डबल बने, इसके बाद से ही उनके साथ हैं। अपकमिंग फिल्म डंकी और जवान में भी होंगे। लेकिन, जब शाहरुख के कुछ विवादित बयानों के बाद उनका बायकॉट हुआ तो प्रशांत के शोज भी कैंसिल हुए। हालत ये हो गई कि अपना घर बचाने के लिए उन्हें दुबई जाकर काम करना पड़ा। वहां भी कोरोना के कारण 4 महीने में ही भारत लौटा दिया गया। प्रशांत का जन्म नागपुर के पास तलौदी मुकासा में एक मिडिल क्लास परिवार हुआ। पिता आयुर्वेदिक डॉक्टर थे, जिनके ऊपर कई रिश्तेदारों की जिम्मेदारी थी। प्रशांत को पढ़ाई में दिलचस्पी कम थी, लेकिन इसके बावजूद उनके पिता ने इंजीनियरिंग में दाखिला करवाया। डांस में रुचि ज्यादा थी तो प्रशांत ने बिना परिवार को बताए पढ़ाई छोड़ दी और डांस सीखने लगे। एक डांस कॉम्पिटिशन जीता तो न्यूजपेपर के जरिए पिता को सच्चाई पता चली। खूब डांट पड़ी और परिवार खिलाफ हो गया। शाहरुख जैसे दिखते थे, तो लोग भीड़ लगाकर तस्वीरें लेते थे मैंने डांस एकेडमी खोली और ऑर्केस्ट्रा में काम शुरू कर दिया। मैं जब भी स्टेज परफॉर्म करता था तो लोग मुझे शाहरुख खान ही कहते थे। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि डुप्लीकेट, लुक अलाइक, जूनियर आर्टिस्ट क्या होता है। उस वक्त मैं शाहरुख की बहुत फिल्में देखता था। फिल्में देखकर मैं उनसे बहुत प्रेरित हुआ। मैं उनका डाय हार्ड फैन था। लोग मेरी परफॉर्मेंस के बाद मेरे साथ फोटो क्लिक करवाते थे, मिलते थे, मुझे बहुत अच्छा लगता था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories