Loading...

Accident: उत्तराखंड में रोडवेज बस की चपेट में आए दो चचेरे भाई, 19-20 साल के जवान बेटों की मौत से मचा कोहराम…

(3 years ago   |   7 views)

Post Image
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से दुखद खबर सामने आई है। यहां सितारगंज में दो चचेरे भाइयों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर से दोंनो भाइयों की मौत हो गई। जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नानकमत्ता में दीपावली का मेला लगा है। तीन युवक मेला देखने आए थे। मेले से घर लौटते वक्त युवकों की बाइक बाजपुर- सितारगंज हाईवे के पास रोडवेज बस से टकरा गई । हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इन्हें सीएचसी सितारगंज में भर्ती कराया वहां पर डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories