Loading...

देहरादून - उत्तराखंड के इस गांव ने अनूठे अंदाज़ में मनाई दीपावली,

(3 years ago   |   20 views)

Post Image
गौचर। ग्राम कुमेड़ा में गांववासियों ने विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित कर दीपावली महोत्सव को विशिष्ट अंदाज में मनाया। जनपद चमोली के पोखरी प्रखंड के आदर्श ग्राम कुमेड़ा में इस बार भी दीपावली सबसे अनूठे अंदाज में मनाई गई। समस्त ग्रामवासियों ने दो दिन तक विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित कर दीपावली महोत्सव को विशिष्ट अंदाज़ में मनाया। पारंपरिक परंपराओं को निभाने के अतिरिक्त इसमें आधुनिकता का सम्मिश्रण भी किया गया। जिसमें रस्सा कशी, झुमैलो, मेहंदी एवं भेलू मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे।दीपावली खेल महोत्सव में आयोजित कुल नौ प्रतियोगिताओं में रंगोली में शोभा, सोनी, मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरती देवी ने द्वितीय, सिया, दिया, आरती नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली जूनियर वर्ग में सिमरन, सखी ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी में हिमानी एवं लवी ने प्रथम, दिव्या एवं रिया ने द्वितीय, नेहा एवं अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में आदित्य नेगी ने प्रथम, शिवांश ज्योतिर्मय ने द्वितीय, प्रत्यूष कंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य में नितिशा एवं प्रियांशी ने प्रथम, सौम्या एवं आयशा ने द्वितीय, मानवी, शानवी, निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories