लोहाघाट (चंपावत)। खालगढ़ा में चल रहे सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की दूसरी शाम जै गोलज्यू देवभूमि सांस्कृतिक टीम के नाम रही। इंडियन आयडल के विजेता पवनदीप राजन के पिता सुरेश राजन के लट्ठी टेके बोजो बोकयो ल्याऊं ल्याऊं ल्याऊं...पर दर्शक जमकर झूमे .
महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश पांडेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोविंद सिंह सामंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्र के शिक्षकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
छोटे कपड़े पहने सड़क पर दौड़ती नजर आईं उर्फी जावेद, एक्ट्रेस को हैरान-परेशान देख चकराए फैंस
सोशल मीडिया सेंसेशन ऊर्फी जावेद अख्तर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी एक बार फिर चर्चा में हैं।
जै गोलज्यू देव भूमि सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने जै जै हो गोलू देवा वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। दल नायक सुरेश राजन की ओर से ज्योति कलश छलके गीत पर प्रस्तुत नृत्य बेहद सराहा गया। स्थानीय कलाकारों ने गुमदेश की पौराणिक प्राचीन एवं ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित गीत प्रस्तुत किए।