Loading...

पौड़ी में भी सीएम की जीत पर आतिशबाजी ।

(4 years ago   |   24 views)

Post Image
चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार जीत पर पौड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी जश्न मनाया। पौड़ी विधायक दफ्तर में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह से जुटने शुरू हुए और यहां भी आतिशबाजी कर जीत की एक दूसरे को बधाइयां दी गई। शुक्रवार को चंपावत उपचुनाव के परिणाम पर सभी की निगाहें थी। जैसे - जैसे चुनाव परिणाम को लेकर स्थितियां साफ होती गई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद पौड़ी माल रोड स्थित विधायक दफ्तर के बाहर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ आतिश बाजी की और जीत का जश्न मिनाया। दफ्तर में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि चंपावत उपचुनाव ने सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं और चंपावत की जनता ने भाजपा नेतृत्व पर भरोसा जताया है। पोरी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम की जीत का जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह, संजय बलूनी, ओपी जुगरान, दलवीर सिंह, राकेश रुडोला, परमानंद चतुर्वेदी, लक्ष्मण सिंह नेगी, विक्रम सिंह, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories