Loading...

चंपावत उपचुनाव में जमानत निर्मला गहतोडी की नहीं, कांग्रेस की जब्त हुई है

(4 years ago   |   14 views)

Post Image
चंपावत में डीएम ऑफिस में गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति के नीचे अकेली बैठी यह महिला निर्मला गहतोडी हैं। वही निर्मला गहतोडी, जिन पर चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चुनावों की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर अपनी कुर्सी बचाई। यह तस्वीर 4 दिन पुरानी वोटिंग वाले दिन की है। वह उस दिन चुनावी में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठी थीं। अकेले। कोई बड़ा कांग्रेस नेता उनके साथ नहीं था। आज चुनाव नतीजे के साथ इस तस्वीर की अहमियत है। दरअसल चंपावत में जमानत निर्मला गहतोडी की नहीं, कांग्रेस की जब्त हुई है। उस कांग्रेस की जो देश का सबसे पुराना सियासी दल है और अब दो सूबों तक सिमटकर रह गया है। यह वह तस्वीर है जिसे उदयपुर में तीन दिन तक चिंतन वाले सोनिया और राहुल गांधी को जरूर देखनी चाहिए। क्योंकि कांग्रेस की दुर्गति या अच्छे दिनों का रास्ता, इसी तस्वीर पर मंथन से निकलता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories