Loading...

बेरहमी - मात्र 500 रुपये के लिए ले ली जान । जानिए पूरा मामला

(4 years ago   |   9 views)

Post Image
हल्द्वानी। आखिरकार मेहनत मजदूरी करने वाले गिरीश बेलवाल को दबंग व्यक्ति से 500 उधार मांगना भारी पड़ गया । जिसकी कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ी उधारी के 500 रुपये नहीं चुकाने पर बाप बेटे ने एक व्यक्ति को इतना पीटा की सुशीला तिवारी अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया जहां उन्होंने अस्पताल के बाहर हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के के मल्लागोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे बताया जा रहा है कि जहां उन्होंने नवाबी रोड निवासी राकेश गांधी ने कुछ समय पहले उनसे 5 सौ रुपये उधारी लिए थे लेकिन पैसे नहीं चुकाने पर राकेश ने गिरीश बेलवाल को अपने घर बुलाया जहां राकेश ने अपने दो पुत्रों के साथ उसके साथ जमकर मारपीट की जहां वह घायल हो गए सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार को मौत के बाद परिजनों अस्पताल में हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की । सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने मामले में पिता – पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के उपरांत हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories