Loading...

कल दिनांक 03.06.22 को मतगणना के अवसर पर चम्पावत में यातायात व्यवस्था इस प्रकार से रहेगी - पढ़िए पूरी खबर

(4 years ago   |   15 views)

Post Image
*कल दिनांक 03.06.22 को मतगणना के अवसर पर चम्पावत में यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगी-* पिथौरागढ़, लोहाघाट क्षेत्र से *टनकपुर* को जाने वाले *भार वाहन लोहाघाट- खेतीखान- ललुवापान-वनलेख मार्ग* से टनकपुर जाएंगे। लोहाघाट क्षेत्र से *हल्द्वानी* जाने वाले वाहन *देवीधुरा-वालिक* मार्ग से हल्द्वानी को जाएंगे। *पिथौरागढ़- लोहाघाट* क्षेत्र से *टनकपुर* जाने वाले *छोटे वाहन जीआईसी तिराहा चंपावत* से *एफसीआई गोदाम* होते हुए *कापड़ी तिराहा पुलिस लाइन मार्ग से टनकपुर* को जाएंगे। **टनकपुर से पिथौरागढ़* को जाने वाले *भार वाहन बनलेख - ललुवापानी - खेतीखान- लोहाघाट* मार्ग से पिथौरागढ़ को जाएंगे। *टनकपुर से पिथौरागढ़* को जाने वाले *छोटे वाहन बनलेख - ललुवापानी - भैरवा तिराहा- छतार* मार्ग से पिथौरागढ़ को जाएंगे। लोहाघाट क्षेत्र से *मतगणना के परिपेक्ष्य* में चम्पावत आने वाले प्राइवेट वाहनों की *पार्किंग होटल सी हॉक* के पास बने *ग्राउंड* में की जाएगी। टनकपुर क्षेत्र से *मतगणना के परिपेक्ष्य* में चम्पावत आने वाले प्राइवेट वाहनों की *पार्किंग रोडवेज बस अड्डे* में की जाएगी। *मतगणना ड्यूटी* में लगे सभी कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग *गोरलचौड़ मैदान* में की जाएगी। गोरलचौड से एफसीआई गोदाम तक *मार्ग वनवे* रहेगा जिसमें वाहन केवल गोरलचौड से एफसीआइ की तरफ जा सकेंगे ।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories