Loading...

पेट्रोल पंप के समीप धधका जंगल, बालबाल बचा हादसा

(4 years ago   |   9 views)

Post Image
बागेश्वर। मौसम सामान्य होने के बाद फिर से जंगल सुलगने लगे हैं। सोमवार की शाम को जंगल की आग पेट्रोल पंप के करीब तक पहुंच गई। पंप के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू नहीं पाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस दौरान वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी है। कांडा तहसील के धपोली स्थित पेट्रोल पंप के समीप जंगल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलते हुए पंप के नजदीक तक पहुंच गई। अचानक पंप के करीब तक आग पहुंचते ही पंप के कर्मचारियों में दहशत फैल गई। आननफानन कर्मचारियों ने बाल्टी और डिब्बों से पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया। कुछ कर्मचारी टहनियों से आग बुझाने में जुटे। आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की और आग को काबू किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश होने के बाद वन विभाग ने जंगलों की सुध लेना छोड़ दिया है। धपोली के जंगल में लगी आग बुझाने के लिए भी वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा । <a href="http://extrago.in">http://extrago.in</a>
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories