Loading...

चंपावत उपचुनाव में हुआ 64 फ़ीसदी मतदान । नहीं टूट पाया पिछला रिकॉर्ड । पढ़िए पूरी खबर ।

(4 years ago   |   13 views)

Post Image
चंपावत विधानसभा सीट पर आज संपन्न हुए उप चुनाव में सभी की नजरें लगी थी। तमाम कोशिशों के बाद भी सत्तारूढ पार्टी मतदान का पुराने रिकार्ड नहीं तोड़ पाए। चुनाव संपन्न होने के बाद चंपावत उपचुनाव चुनाव में 64 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। फरवरी 2022 में हुए आम चुनाव में लगभग 66 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीङ जुटनी शुरू हो थी। दोपहर बाद हुई बारिश ने कुछ देर मतदान को प्रभावित जरूर किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने दर्जनों बूथों को देखा। जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने भी बूथों में घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोङी ने एजेंट व कांग्रेस जनपद को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने क्लेक्ट्रेट में धरना भी दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories