Loading...

उत्तराखंड में UKSSSC में 1300 पदों पर जल्द होगी भर्ती

(4 years ago   |   7 views)

Post Image
बेरोजगारी आज पूरे भारत में बेहद आम समस्या हो गई है। लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। लोग जॉब की तलाश कर रहे हैं मगर नौकरियों की भारी कमी की वजह से बहुत कम युवाओं को नौकरी मिल पाती है। ऐसे में युवाओं के पास एक अच्छा ऑप्शन है सरकारी नौकरी और उत्तराखंड के कई युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अगर आप भी उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें क्योंकि बेरोजगार युवाओं के लिए यह खबर उम्मीद की किरण से कम नहीं है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर यह है कि जुलाई के महीने में समूह ग के विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्ती आनी है जिसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जुलाई के महीने में कनिष्क सहायक और व्यक्ति सहायक के 13 सौ समूह ग के विभिन्न पदों पर अधियाचन मिल चुका है। चयन आयोग विभिन्न विभागों के खाली पड़े समूह को के 13 सौ पदों पर जुलाई के महीने भर्ती विज्ञप्ति जारी करेगा।आयोग के सचिव संतोष बडोनी के अनुसार सभी एक जैसी अहर्ता वाले पदों की विज्ञप्ति एक ही जारी की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories