Loading...

पूर्णागिरि मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

(4 years ago   |   10 views)

Post Image
पूर्णागिरि मार्ग (ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क) पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खटीमा के पास पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक के परिजनों ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए पास के गांव गैंडाख्याली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मुआवजा मांगा। ग्राम ऊचौलीगोठ निवासी दान सिंह (40) पुत्र कुंदन सिंह शनिवार रात अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णागिरि मार्ग पर पार्किंग स्थल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉ. दानिश ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दान सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन खटीमा के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी हीरा देवी, मां नारायणी देवी और तीन बच्चे शोकाकुल हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसलिए उनके परिजनों ने रविवार को गैंडाखाली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुआवजा मांगा। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दान सिंह के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories