Ind Vs Nz 2nd ODI: बारिश ने बिगाड़ा खेल, रद्द किया गया भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे
(3 years ago | 78 views)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है. शुरुआत में बारिश की वजह से ओवर्स घटाए गए थे, लेकिन बाद में इसे रद्द करने का फैसला लिया गया. टीम इंडिया सीरीज में अभी भी 0-1 से पीछे है.
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी, भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 12.5 ओवर में 89/1 का स्कोर बनाया. थोड़े से मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की कमाल की पारी देखने को मिली. टीम इंडिया यहां सीरीज बराबर करने से चूक गई और अब तीसरा मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा.
पहला वनडे गंवाने के बाद टीम इंडिया की नजर यहां सीरीज में वापसी पर थी. लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द होने से यह मौका चूक गया. अब 30 नवंबर को होने वाले तीसरे वनडे पर नज़र रहेगी, वहां टीम इंडिया के पास सीरीज बराबरी पर खत्म करने का मौका होगा