T20 Ranking: सूर्यकुमार ने पहली बार टी20 रैंकिंग में हासिल किए 895 अंक, मोहम्मद रिजवान से 54 प्वाइंट आगे
(3 years ago | 61 views)
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शतकीय पारी खेली थी और इसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में मिला है। सूर्या ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बादशाहत कायम है। वह आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। टी20 विश्व कप में 239 रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा 124 रन बनाए और सिर्फ एक बार आउट हुए। दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 111 रन बनाए और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 895 अंक हासिल कर लिए थे। हालांकि, अगले मैच में वह 13 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए और उन्हें पांच अंक का नुकसान हुआ।