Loading...

भारत ने टी-20 सीरीज जीती:बारिश के कारण तीसरा मैच टाई, जानिए विस्तृत ब्यौरा

(3 years ago   |   94 views)

Post Image
भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 बारिश के कारण बेनतीजा रहा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के आखिरी 7 विकेट 14 रन बनाने में गिर गए। जवाब में टीम इंडिया ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। तभी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद एक भी बॉल का खेल नहीं हो सका और तीसरे टी-20 को टाई घोषित कर दिया गया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। मैच टाई होने पर सुपर ओवर होता है, लेकिन एक भी बॉल फेंकने की गुंजाइश नहीं थी। ऐसे में मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया गया। कब और कैसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर फिन एलन को LBW आउट कर दिया। एलन ने 4 बॉल का सामना किया और 3 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने कीवी टीम का दूसरा विकेट लिया। उन्होंने मार्क चैपमैन को 12 बॉल में 12 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 बॉल का सामना किया और 163 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। उनका विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया। डेवोन कॉनवे 49 बॉल में 59 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया। मोहम्मद सिराज ने जेम्स नीशम के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया। वहीं, मिचेल सेंटनर को 1 रन पर आउट कर चौथा विकेट झटका। अर्शदीप सिंह के 19वें ओवर में लगातार तीन बॉल पर 3 बल्लेबाज आउट हुए। पहले उन्होंने ईश सोढ़ी और डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने एडम मिल्ने को डायरेक्ट थ्रो से रन आउट कर दिया। आखिरी ओवर में हर्षल पटेल ने टिम साउदी को बोल्ड कर भारतीय टीम को आखिरी सफलता दिलाई। अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में ही न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन को पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में ही न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन को पवेलियन भेज दिया। मोहम्मद सिराज ने मार्क चैपमैन को 12 बॉल में 12 रन बनाने के बाद आउट किया। मोहम्मद सिराज ने मार्क चैपमैन को 12 बॉल में 12 रन बनाने के बाद आउट किया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव है। वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल को मौका मिला है। वहीं, केन विलियमसन की जगह न्यूलीलैंड की प्लेइंग इलेवन में मार्क चैपमैन आए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories