Ind Vs Nz 3rd T20 LIVE SCORE: टाई हुआ भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी-20, DLS से फैसला, भारत ने जीती सीरीज
(3 years ago | 70 views)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच टाई हो गया है. बारिश की वजह से मैच प्रभावित रहा और अंत में DLS की वजह से फैसला निकाला गया. टीम इंडिया ने 3 मैच की टी-20 सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है.
बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 का स्कोर बनाया था. टीम इंडिया जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब उसे शुरुआती झटके लगे और स्कोर 75-4 हो गया. इस बीच बारिश आई और उसने पूरा गेम पलट दिया. आईसीसी के नए नियमों के अनुसार 5-5 से अधिक ओवर होने पर डकवर्थ लुईस सिस्टम लागू होता है और ऐसा ही यहां पर हुआ है. इसी वजह से मैच रद्द ना होकर टाई घोषित किया गया. मैच जब रुका था, उस वक्त DLS के चार्ट के मुताबिक भारत को 75 रन चाहिए थे और टीम इंडिया का स्कोर इतना ही था, ऐसे में मैच टाई हुआ.