बारिश के कारण खेल रुका, भारत 75/4, DLS के मुताबिक स्कोर बराबर, टाई हो सकता है मैच
(3 years ago | 45 views)
IND vs NZ Live: बारिश के कारण रुका मैचा
बारिश की वजह से खेल रुक चुका है। नौ ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। भारत को फिलहाल इस स्थिति में 66 गेंदों में 86 रन की जरूरत है। फिलहाल दीपक हुड्डा नौ रन और हार्दिक पांड्या 30 रन बनाकर क्रीज पर है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत नौ ओवर के बाद पार स्कोर 75 रन ही है, जो कि भारत ने बना लिए हैं। अगर बारिश नहीं रुकी तो मैच टाई घोषित हो जाएगा। फिलहाल नेपियर में भारी बारिश हो रही है। भारत अगर 76 बनाता तो मैच जीत लेता। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह मैच अगर टाई हुआ तो भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय टीम सीरीज में फिलहार 1-0 से आगे है।