IND vs NZ Live: भारत को 66 गेंदों में 86 रन की जरूरत, सूर्यकुमार पवेलियन लौटे, हार्दिक-हुड्डा क्रीज पर
(3 years ago | 68 views)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने चाहेगी। ऐसा हुआ तो न्यूजीलैंड की जमीन पर यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत होगी। इससे पहले 2020 में पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने 5-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की पारी 19.4 ओवर में 160 रन पर सिमट गई।
सातवें ओवर में 60 रन के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने सूर्यकुमार यादव को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वह 10 गेंदों में 13 रन बना सके। सूर्या अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगा सके। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 64 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।