Loading...

फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़े और कमरे में दूसरी लड़की से रंगरेलियां - बड़ा खुलासा

(3 years ago   |   206 views)

Post Image
अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने वाले आरोपी आफताब को लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी आफताब कितना बड़ा हैवान है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रद्धा के शव की मौजूदगी में उसी कमरे में वह किसी और लड़की के साथ रंगरेलियां मनाता था। 27 वर्षीय श्रद्धा वॉकर की हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस को यह पता चला है कि जब श्रद्धा का शव फ्रीज में था, तब भी आरोपी आफताब एक अन्य लड़की के साथ उसी कमरे में इश्क फरमा रहा था। बता दें कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर कुछ सप्ताह तक फ्रिज में रखा और उन्हें बाद में उन टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर जंगल में फेंक दिया था। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने कहा कि श्रद्धा का शव जिस वक्त फ्रिज में था, उस वक्त भी 28 वर्षीय आफताब पूनावाला दूसरी लड़की से इश्क फरमाने में मशगूल था और वह कथित तौर पर एक अन्य लड़की को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने किराए के फ्लैट में डेट पर लेकर आया था। सूत्रों ने कहा कि आफताब जिस डेटिंग ऐप Bumble के जरिए श्रद्धा के संपर्क में आया था, उसी ऐप से दूसरी लड़की (साइकोलॉजिस्ट) के संपर्क में आया और उसके साथ डेट कर रहा था। सूत्रों की मानें तो यह दूसरी लड़की जून-जुलाई में कई बार आफताब के किराए वाले मकान में आई थी। आफताब ने श्रद्धा वॉकर के शरीर के अंगों को फ्रिज और किचन में छिपा दिया था। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के महरौली इलाके में आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी, उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर उन्हें लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा एवं एक के बाद एक कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया। आफताब अमीन पूनावाला की गिरफ्तारी के बाद यह नृशंसा घटना छह माह बाद सामने आई। महिला के शव के कटे हुए कुछ हिस्से मिले हैं और पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार तलाश रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories