Loading...

बाल दिवस पर बुरी खबर, काशीपुर में छात्र की स्कूल में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिसबल तैनात

(3 years ago   |   42 views)

Post Image
बाल दिवस के दिन स्कूली बच्चों को लेकर आई दुखद खबर। उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर शहर के गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजनों ने स्कूल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि स्कूल प्रशासन बच्चे की मौत को आकस्मिक बता रहा है। फिलहाल स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है। उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर काली मंदिर निवासी के गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध कुमार गुप्ता की मौत हो गई है और परिजनों ने इस मौत का आरोप स्कूल प्रशासन पर लगाया है जबकि स्कूल वाले इसे आकस्मिक मौत बता रहे है। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहीं स्कूल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मृतक छात्र के पिता सुबोध गुप्ता काशीपुर के एक दुकानदार के यहां काम करते हैं। वह यहां किराए के मकान पर पिछले काफी समय से रह रहे हैं। फिलहाल परिजनों का आरोप है कि एक शिक्षक द्वारा बच्चे पर होमवर्क ना पूरे करने उसकी पिटाई की गई। हालांकि, बच्चे की मौत का कारण का स्प्ष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories