देहरादून-(बड़ी खबर)राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की ये घोषणाएं - जानिए
(3 years ago | 39 views)
राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं -
तीन माह के भीतर पर्यटन नीति और ऊर्जा नीति बनाई जाएगी,
महिलाएं या महिला समूह ग्रामीण क्षेत्रों में लगा सकेंगे स्वरोजगार,
विद्यालई शिक्षा में प्रत्येक साल 200 स्कूलों का होगा कायाकल्प
मुख्यमंत्री चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित
जम्मू कश्मीर की तर्ज पर उच्च लागत वाली फसलों का होगा रोपण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है
एक लाख करोड़ रुपये से उत्तराखंड में कई परियोजनाएं चल रही है
जब चारधाम यात्रा शुरू हुई थी तो बहुत चुनौतीपूर्ण थी
चारधाम यात्रा में भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये कोरोना काल के दौरान से अगर तुलना करते हैं तो यह 35 प्रतिशत अधिक है
सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार विकास के कार्य को करने के लिए कोशिश में लगी है
युवाओं को रोजगार देने के लिए कदम उठा रही है
7 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है जल्दी 19000 पदों पर भर्ती की जाएगी
प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि मिल रही है
प्रदेश की महिलाओं को 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है
प्रदेश में जैविक कृषि के 4 हजार से अधिक क्लस्टर संचालित है इज डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल किया गया है
उत्तराखंड राज्य समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बनेगा
उत्तराखंड राज्य देश के 22 अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा प्रदेश उत्तराखंड में कोई न कोई प्रत्येक परिवार से सदस्य सेना में अपना योगदान देता है